शनिवार, 13 दिसंबर 2008

रूतबा कायम रखे भारत.........
मुंबई में हुए आतंकी हमलों ने भारत ही नही अपितु सम्पूर्ण विश्व को एक बार पुनः विचार करने पर बाध्य कर दिया है! किसी आतंकी संगठन की इतनी औकात हो गई है जो एक देश को चुनौती दे सके, यह आतंकी हमला हमारे व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है! भारत को अपनी कुटनीतिक प्रयास के जरिये यह कोशिश करनी चाहिए की पाकिस्तान को समूचे विश्व समुदाय में अलग थलग कर दे! इस आतंकी हमले को चुनौती के रूप में लेते हुए भारत को अपनी रूतबा कायम रखना चाहिए! आज आवश्यकता इस बात की है की भारत उन सभी देशों को एक मंच पर लाये जो आतंकवाद को गंभीरता के साथ लेते हैं !
हमें इसरायल से यह सीख लेनी चाहिए की उसके मूल के आठ नागरिक मारे गए ! अगले ही दिन इस्रायल का वयां आता है की नरीमन हॉउस पर हमला इस्रायल पर हमला है!
रूतबा उन लोगो के लिए है जो आत्म स्वाभिमान को बनाये रखने में विश्वास रखते हैं !
रूतबा कायम रहे तो जिंदगी जीने का मजा ही कुछ और होता है, मतलब साफ है, अपने शर्तों पर जिंदगी जीने की चाह ! हाँ यह सत्य है की इसके लिए खुद को उस कसौटी पर कसना पड़ता है लेकिन रुतबा का कोई जवाब नही होता.............................