सोमवार, 30 मार्च 2009

वोट तो करो बदलेगा हिंदुस्तान





कब तक घर में बैठे रहोगे,



कब तक व्यवस्था को कोसते राहोगे



कब तक कहोगे राजनीति है भ्रष्ट



कब तक सुनाओगे दूसरो को अपना कष्ट



कब तक दोगे राज नेताओं को गाली



कब तक दोगे गिध्धों को को मांस की रखवाली



कब तक रोटी खातिर राष्ट्र को दोगे धोखा



कब तक चोरों को दोगे राजनीति में मौका



कब तक रखोगे अपने देश को मजबूर



कब तक रखोगे ख़ुद को मतदान केन्द्र से दूर



क्यों नही करते तुम अपना मतदान ?



वोट तो करो बदलेगा हिंदुस्तान!












5 टिप्‍पणियां:

शोभा ने कहा…

बिल्कुल सही बात है। अपने कर्तव्य का निर्वाह तो करना ही होगा।

Manjit Thakur ने कहा…

सब नेता थाली के बैंगन, किसको सोचें किसका चिंतन, किसको दे दें अपना वोट, किस नेता को दे दे चोट, सब एक ही ताली के चट्टे, ेक कलर के सारे टट्टे

Shradha ने कहा…

badiya hai...
:-)
god bless you..
may this step bring success in your carrer and life both...

रंजीत/ Ranjit ने कहा…

Satya vachan.

Unknown ने कहा…

bahut acha likha hai jha sahab apne vakai me vote karne se hindustan badlega, lekin iske liye her yuva ko apne matadhikar ka upyog karna hoga habhi to hindustan badlega ......